मेरी गुड़िया प्यारी-प्यारी बातें उसकी न्यारी-न्यारी नन्हीं सी यह फूल सी बच्ची छोटी सी पर दिल की सच्ची कोमल-कोमल हाथों वाली नीली-नीली आँखों वाली गोरे-गोरे गाल हैं उसके भूरे-भूरे बाल हैं उसके
कौवा आया कौवा आया छीन किसी से रोटी लाया एक लोमड़ी बड़ी सायानी उसमे मुहं मे आया पानी बोली भैया गीत सुनाओ गीत सुनाकर मन बहलाओ सुनकर यह कौवा हर्षाया कावं कावं करके कुछ गाया गिरी चोच से उसकी रोटी भाग उठी लोमड़ी मोटी
रंग-बिरंगे प्यारे फूल प्रातः बाग में खिलते फूल भौरें रहे कलियों पर झूल सूरज जब सिर पर आता खूब गर्मी बरसाता लेकिन जब है बारिश आती गर्मी सारी कहीं भाग जाती तब खिलते हैं धरती पर रंग-बिरंगे प्यारे फूल सभी फूल हंसते हैं बाग में जैसे बच्चों की मुस्कान
आओ बच्चो प्यारे बच्चो मिलकर खेले हम एक खेल आगे पीछे जुड़कर बच्चो चलो बना ले लम्बी रेल जो तोड़ेगा खेल की रेल उसको जाना होगा जेल अगर प्यार से खेले हम सब बढ़ता है बच्चो मे मेल
Comments
Post a Comment